सत्ताधारी दल के स्वास्थ मंत्री गहरी सोंच की मुद्रा में बैठे थे। सरकारी अस्पताल में नकली दवाओं के वितरण के मामले ने तूल पकड़ लिया था। जिसे विपक्षी दल हवा दे रहे थे। सबसे अधिक मुखर नेता भवानी लाल मंत्री जी के सामने बैठे थे।
मंत्री जी ने सामने रखी फाइल की तरफ इशारा करते हुए कुछ गंभीर स्वर में भवानी लाल से कहा।
"देखिए भवानी जी जिस हमाम में सब नंगे हों वहाँ तेरी भी चुप मेरी भी चुप सबसे अच्छी पालिसी है। आपकी भी कई कमज़ोर नसें हमारे हाथ में हैं। फिर हम सत्ता में हैं। आप समझ सकते हैं हम ज़्यादा ज़ोर से आपकी नस दबा सकते हैं।"
फाइल देख कर भवानी लाल एसी कमरे में माथे का पसीना पोंछने लगे। उनके जाने के बाद मंत्री जी के पीए ने कहा।
"सर यह तो मान गए। लेकिन दवाओं वाला मामला मीडिया पर गर्म है।"
मंत्री जी मुस्कुरा कर बोले।
"कोई बात नहीं आज ही हम जनता को नई ब्रेकिंग न्यूज़ दे देंगे।"

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें