सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अड़ियल

"मैं कहती हूँ माफी मांगो इनसे। ये तुम्हारे पापा हैं।" 

ज्योती ने सात साल की सुहाना को डांटा।

"मैं माफी नहीं मांगूंगी। यह मेरे पापा नहीं हैं।"

ज्योती को गुस्सा आ गए। उसने एक थप्पड़ लगा दिया। सुहाना रोती हुई अपने कमरे में चली गई। ज्योती सौरभ से माफी मांगते हुए बोली।

"आई एम सॉरी यह लड़की दिन पर दिन बद्तमीज़ और अड़ियल होती जा रही है।"

सौरभ ने ज्योती को समझाते हुए कहा।

"वह बद्तमीज़ नहीं हैं। हमें उसे समझना होगा। पिता को खोने के बाद अब वह इस बात से डरती है कि मैं कहीं उसकी माँ भी ना छीन लूं। हमें धैर्य रखना होगा।

टिप्पणियाँ