सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानी एक पेड़ की




मेलाराम के आँगन में एक आम का पेड़ लगा था। यह पेड़ बहुत पुराना था। मेलाराम का परिवार बढ़ जाने के कारण घर में जगह कम पड़ने लगी थी। अतः मेलाराम ने सोंचा की इस पेड़ को कटवा कर उस जगह एक कमरा बना लिया जाये। कल ही वह  इस पेड़ को कटवा देगा यह सोंच कर वह आँगन में चारपाई डाल कर सो गया। आधी रात के समय मेलाराम को किसी की सिसकियाँ सुनाई पड़ी।  वह  इधर उधर देखने लगा। कहीं कोई नहीं था किन्तु रोने की आवाज़ आ रही थी। उसने ध्यान से सुना तो आवाज़ आम के पेड़ से आ रही थी। वह पेड़ के पास जाकर सुनने का प्रयास करने लगा। तभी पेड़ से आवाज़ आई " मेलाराम तुम मुझे कटवा देना चाहते हो। आखिर क्यों? मेरा कुसूर क्या है? तुम्हारे जन्म से भी पहले तुम्हारे पिता ने आगन के कोने में मुझे लगाया था। मैंने तुम्हें बढ़ते हुए देखा है। याद है बचपन में कैसे तुम मेरी शाखों पर झूलते थे। गर्मियों के दिनों में मेरी शीतल छाया में आराम करते थे। मेरे रसदार फल तुम्हें आज भी अच्छे लगते हैं। सावन में जब तुम और तुम्हारे भाई बहन मेरी डाल पर झूला डाल कर झूलते थे तो मैं तुम सब को खुश देखकर और हरा हो जाता था।
बचपन से मैंने तुम्हें कितना कुछ दिया है किन्तु बदले में कुछ नहीं माँगा। आज जब बाहर वायु इतनी दूषित है मैं तुम्हें प्राणदायक आक्सीजन देता हूँ। किन्तु मुझे कटवाने का फैसला तुमने बिना कुछ सोंचे ही ले लिया। कल जब तुम मुझे कटवा डोज तब भी मैं तुम्हें ढेर साड़ी लकडियाँ देकर जाउँगा।"
मेलाराम  हडबडा कर उठ गया। वह सपना देख रहा था। चारपाई पर बैठ कर वह स्वप्न के बारे में सोंचने लगा।
सच ही तो है वृक्ष हमारे कितने काम आते हैं और हम बिना सोंचे समझे उन्हें काट रहे हैं। उसने निश्चय किया की वह पेड़ नहीं काटेगा वरन आँगन में एक और पौधा लगाएगा।

http://www.tumbhi.com/writing/short-stories/kahani-ek-ped-ki/ashish-trivedi/41880#.U7jbch_HD1I.gmail

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्र बिंदु

पारस देख रहा था कि आरव का मन खाने से अधिक अपने फोन पर था। वह बार बार मैसेज चेक कर रहा था। सिर्फ दो रोटी खाकर वह प्लेट किचन में रखने के लिए उठा तो पारस ने टोंक दिया। "खाना तो ढंग से खाओ। जल्दी किस बात की है तुम्हें।" "बस पापा मेरा पेट भर गया।" कहते हुए वह प्लेट किचन में रख अपने कमरे में चला गया। पारस का मन भी खाने से उचट गया। उसने प्लेट की रोटी खत्म की और प्लेट किचन में रख आया। बचा हुआ खाना फ्रिज में रख कर वह भी अपने कमरे में चला गया। लैपटॉप खोल कर वह ऑफिस का काम करने लगा। पर काम में उसका मन नही लग रहा था। वह आरव के विषय में सोच रहा था। उसने महसूस किया था कि पिछले कुछ महीनों में आरव के बर्ताव में बहुत परिवर्तन आ गया है। पहले डिनर का समय खाने के साथ साथ आपसी बातचीत का भी होता था। आरव उसे स्कूल में क्या हुआ इसका पूरा ब्यौरा देता था। किंतु जबसे उसने कॉलेज जाना शुरू किया है तब से बहुत कम बात करता है। इधर कुछ दिनों से तो उसका ध्यान ही जैसे घर में नही रहता था। पारस सोचने लगा। उम्र का तकाज़ा है। उन्नीस साल का हो गया है अब वह। नए दोस्त नया माहौल इस सब में उसने अपनी अलग दुनि...

बुआ दादी

पांच साल का बिट्टू समझ नही पाता था कि क्यों बुआ दादी सिर्फ सफेद साड़ी पहनती हैं. वह मम्मी और दादी की तरह लाल बिंदी लगाने की जगह चंदन का टीका क्यों लगाती है. आखिरकार उसने बुआ दादी से ही पूंछा. उस बाल विधवा की दबी हुई पीड़ा को इस बच्चे ने उभार दिया. क्या बताती कि होश संभालने से पहले ही पति को खो देने के दंड में समाज ने उसे इन बेड़ियों में जकड़ रखा है.

जन्मदिन का तोहफा

नकुल ने अपना गुल्लक खोला और अपनी जमा पूंजी को गिना. अभी भी बहुत पैसे इकठ्ठे करने हैं. पिछले तीन महिनों से वह पैसे बचा रहा था. आइसक्रीम चॉकलेट्स की अपनी इच्छा को दबाकर सारी पॉकेटमनी जमा कर देता था. इस बीच पड़े अपने जन्मदिन पर कपड़ों के लिए मिले पैसे भी उसने खर्च नही किए. घर में सभी जानते थे कि वह पैसे बचा रहा है पर क्यों यह एक रहस्य था. वह किसी को कुछ नही बताता था. घर वाले यह सोंच कर खुश थे कि इसी बहाने बचत की आदत पड़ रही है. नकुल पढ़ने लिखने में बहुत होशियार था. सदैव अच्छे अंक लाता था. उसे यदि कोई टक्कर दे पाता था तो वह था उसका बेस्ट फ्रेंड संजीव. संजीव भी एक मेधावी छात्र था. नकुल और उसके बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता चलती थी कि देखें इस बार कौन कक्षा में प्रथम आता है. दोनों में आपस में बहुत प्रेम था. हलांकि दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति में बहुत फ़र्क था. नकुल के माता पिता दोनों बहुत अच्छा कमाते थे. उसके घर में किसी चीज़ की कमी नही थी. जबकी संजीव के पिता एक छोटी सी दुकान चलाते थे. घर में प्रायः पैसों का आभाव रहता था. संजीव पढ़ने में अच्छा था इसीलिए उसकी फीस माफ थी तथा उसे छात्...