सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपना ठिकाना

विनय को मकान पसंद आया. उस अकेले के लिए पर्याप्त जगह थी. उसने आवश्यक अग्रिम राशि जमा कर दी.
अविवाहित विनय ने अपने छोटे भाइयों को पुत्रवत पाला था. उन्हें उनके पैरों पर खड़ा करने के लिए अपने सुखों का भी त्याग किया था. जीवन भर किराए के मकान में रहे. उनके परम मित्र राजेश अक्सर कहते थे "भाइयों के लिए कुछ करना बुरा नहीं पर अपने बारे में भी सोंचो. कल जब यह दोनों अपनी गृहस्ती बसा लेंगे तो तुम क्या करोगे. कहाँ रहोगे." लेकिन विनय अपने तर्क देते थे "मैं तो अकेली जान हूँ. दोनों भाइयों को बेटे की तरह पाला है. किसी के भी साथ रह लूँगा."
"ईश्वर करे आपका भरोसा सही निकले लेकिन मैं तो दुनिया का चलन देखते हुए कह रहा था." राजेश उन्हें दुनिया की सच्चाई दिखाने की कोशिश करते थे.
दोनों भाइयों ने अपनी अपनी गृहस्ती बसा ली. अवकाशग्रहण के बाद वह कभी एक के यहाँ तो कभी दूसरे के यहाँ जाकर रहते. कुछ दिन तो ठीक लगा परंतु धीरे धीरे उन्हें एहसास होने लगा कि यह व्यवस्था ठीक नहीं. प्रत्यक्ष तौर पर तो कोई कुछ नहीं कहता था लेकिन अक्सर ही अपने व्यवहार से दोनों भाई उन्हें इस बात का आभास कराते कि वह उनके घर में रह रहे हैं. 
देर से ही सही बात उनकी समझ में आ गई. उन्होंने अपने लिए अलग किराए का मकान ले लिया.
http://www.sahityakunj.net/LEKHAK/A/AshishKumarTrivedi/apanaThikana_Laghukatha.htm

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्र बिंदु

पारस देख रहा था कि आरव का मन खाने से अधिक अपने फोन पर था। वह बार बार मैसेज चेक कर रहा था। सिर्फ दो रोटी खाकर वह प्लेट किचन में रखने के लिए उठा तो पारस ने टोंक दिया। "खाना तो ढंग से खाओ। जल्दी किस बात की है तुम्हें।" "बस पापा मेरा पेट भर गया।" कहते हुए वह प्लेट किचन में रख अपने कमरे में चला गया। पारस का मन भी खाने से उचट गया। उसने प्लेट की रोटी खत्म की और प्लेट किचन में रख आया। बचा हुआ खाना फ्रिज में रख कर वह भी अपने कमरे में चला गया। लैपटॉप खोल कर वह ऑफिस का काम करने लगा। पर काम में उसका मन नही लग रहा था। वह आरव के विषय में सोच रहा था। उसने महसूस किया था कि पिछले कुछ महीनों में आरव के बर्ताव में बहुत परिवर्तन आ गया है। पहले डिनर का समय खाने के साथ साथ आपसी बातचीत का भी होता था। आरव उसे स्कूल में क्या हुआ इसका पूरा ब्यौरा देता था। किंतु जबसे उसने कॉलेज जाना शुरू किया है तब से बहुत कम बात करता है। इधर कुछ दिनों से तो उसका ध्यान ही जैसे घर में नही रहता था। पारस सोचने लगा। उम्र का तकाज़ा है। उन्नीस साल का हो गया है अब वह। नए दोस्त नया माहौल इस सब में उसने अपनी अलग दुनि...

बुआ दादी

पांच साल का बिट्टू समझ नही पाता था कि क्यों बुआ दादी सिर्फ सफेद साड़ी पहनती हैं. वह मम्मी और दादी की तरह लाल बिंदी लगाने की जगह चंदन का टीका क्यों लगाती है. आखिरकार उसने बुआ दादी से ही पूंछा. उस बाल विधवा की दबी हुई पीड़ा को इस बच्चे ने उभार दिया. क्या बताती कि होश संभालने से पहले ही पति को खो देने के दंड में समाज ने उसे इन बेड़ियों में जकड़ रखा है.

जन्मदिन का तोहफा

नकुल ने अपना गुल्लक खोला और अपनी जमा पूंजी को गिना. अभी भी बहुत पैसे इकठ्ठे करने हैं. पिछले तीन महिनों से वह पैसे बचा रहा था. आइसक्रीम चॉकलेट्स की अपनी इच्छा को दबाकर सारी पॉकेटमनी जमा कर देता था. इस बीच पड़े अपने जन्मदिन पर कपड़ों के लिए मिले पैसे भी उसने खर्च नही किए. घर में सभी जानते थे कि वह पैसे बचा रहा है पर क्यों यह एक रहस्य था. वह किसी को कुछ नही बताता था. घर वाले यह सोंच कर खुश थे कि इसी बहाने बचत की आदत पड़ रही है. नकुल पढ़ने लिखने में बहुत होशियार था. सदैव अच्छे अंक लाता था. उसे यदि कोई टक्कर दे पाता था तो वह था उसका बेस्ट फ्रेंड संजीव. संजीव भी एक मेधावी छात्र था. नकुल और उसके बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता चलती थी कि देखें इस बार कौन कक्षा में प्रथम आता है. दोनों में आपस में बहुत प्रेम था. हलांकि दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति में बहुत फ़र्क था. नकुल के माता पिता दोनों बहुत अच्छा कमाते थे. उसके घर में किसी चीज़ की कमी नही थी. जबकी संजीव के पिता एक छोटी सी दुकान चलाते थे. घर में प्रायः पैसों का आभाव रहता था. संजीव पढ़ने में अच्छा था इसीलिए उसकी फीस माफ थी तथा उसे छात्...