सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रंग


थकी हारी रीमा घर में दाखिल हुई. डाइनिंग टेबल पर रखे जग से गिलास में पानी डाला. अभी एक घूंट पानी ही पिया था कि पंकज ने सवाल किया "आखिर कब तक यह चलेगा. अब तुम रोज़ ही देर से आने लगी हो."
रीमा को गुय्सा आ गया. गिलास पटकते हुए बोली "बताया था ना कि एक नए असाइनमेंट के लिए प्रेज़ंटेशन बना रही हूँ. काम नही करूँगी तो प्रमोशन कैसे मिलेगा."
"क्या करना है प्रमोशन का. मुझे मिल चुका है ना. वह हमारे लिए बहुत है." पंकज ने भी ऊंची आवाज़ में कहा. "मैं नही चाहता कि तुम अपनी गृहस्ती को नज़रअंदाज करो." कह कर वह पैर पटकता हुआ बेडरूम में चला गया.
रीमा एक कुर्सी खींच कर बैठ गई. वह ठगा सा महसूस कर रही थी. मन ही मन सोंचने लगी कि क्या यह वही पंकज है जिससे उसने विवाह किया था. शादी के पहले कही गई उसकी बातें उसके दिमाग में घूमने लगीं.
"मैं आज के जमाने का मर्द हूँ. मुझे मेरे पीछे चलने वाली पत्नी नही चाहिए. मुझे तो वह बीवी चाहिए जो हर चीज में मुझसे बराबरी करे."
पर आज उसका बराबरी करना पंकज को अखर रहा था. पहले कहता था कि गृहस्ती की जिम्मेदारी दोनों की साझा है. वह हर काम में बराबरी का सहयोग करेगा. आज वही पंकज उसे गैरजिम्मेदार कह रहा था. जबकी वास्तविकता यह थी कि अपनी किसी भी जिम्मेदारी की उसने कभी अनदेखी नही की थी. 
उसने कभी नही सोंचा था कि पंकज ऐसा होगा. विवाह के एक साल के भीतर ही उसका रंग बदल जाएगा.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ना मे हाँ

सब तरफ चर्चा थी कि गीता पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठी थी। उसने अजय के खिलाफ जो शिकायत की थी उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।  पिछले कई महीनों से गीता बहुत परेशान थी। कॉलेज आते जाते अजय उसे तंग करता था। वह उससे प्रेम करने का दावा करता था। गीता उसे समझाती थी कि उसे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सिर्फ पढ़ना चाहती है। लेकिन अजय हंस कर कहता कि लड़की की ना में ही उसकी हाँ होती है।  गीता ने बहुत कोशिश की कि बात अजय की समझ में आ जाए कि उसकी ना का मतलब ना ही है। पर अजय नहीं समझा। पुलिस भी कछ नहीं कर रही थी। हार कर गीता यह तख्ती लेकर धरने पर बैठ गई कि 'लड़की की ना का सम्मान करो।'  सभी उसकी तारीफ कर रहे थे।

केंद्र बिंदु

पारस देख रहा था कि आरव का मन खाने से अधिक अपने फोन पर था। वह बार बार मैसेज चेक कर रहा था। सिर्फ दो रोटी खाकर वह प्लेट किचन में रखने के लिए उठा तो पारस ने टोंक दिया। "खाना तो ढंग से खाओ। जल्दी किस बात की है तुम्हें।" "बस पापा मेरा पेट भर गया।" कहते हुए वह प्लेट किचन में रख अपने कमरे में चला गया। पारस का मन भी खाने से उचट गया। उसने प्लेट की रोटी खत्म की और प्लेट किचन में रख आया। बचा हुआ खाना फ्रिज में रख कर वह भी अपने कमरे में चला गया। लैपटॉप खोल कर वह ऑफिस का काम करने लगा। पर काम में उसका मन नही लग रहा था। वह आरव के विषय में सोच रहा था। उसने महसूस किया था कि पिछले कुछ महीनों में आरव के बर्ताव में बहुत परिवर्तन आ गया है। पहले डिनर का समय खाने के साथ साथ आपसी बातचीत का भी होता था। आरव उसे स्कूल में क्या हुआ इसका पूरा ब्यौरा देता था। किंतु जबसे उसने कॉलेज जाना शुरू किया है तब से बहुत कम बात करता है। इधर कुछ दिनों से तो उसका ध्यान ही जैसे घर में नही रहता था। पारस सोचने लगा। उम्र का तकाज़ा है। उन्नीस साल का हो गया है अब वह। नए दोस्त नया माहौल इस सब में उसने अपनी अलग दुनि...

दिया

गुप्ता जी पार्क में आए तो अभी भी वह नहीं आई थीं। पहले दो दिन भी वह प्रतीक्षा कर लौट गए थे। वह बैठ कर इंतज़ार करने लगे। पत्नी की मृत्यु को एक वर्ष होने वाला था। पहले हर शाम वह अपनी पत्नी के साथ घर में लगाए हुए छोटे से बागीचे में बैठ कर चाय पीते थे। पर पत्नी के ना रहने पर शाम का वह समय जैसे काटने को दौड़ता था। अतः उन्होंने घर के पास बने इस पार्क में आना शुरू किया। यहीं उनकी मुलाकात सविता जी से हुई। दोनों ने ही एक दूसरे के एकाकीपन को पहचान लिया। हमदर्दी उन्हें एक दूसरे के समीप ले आई। रोज़ शाम वह इसी पार्क में एक दूसरे के साथ कुछ समय बताते थे। कभी कुछ बातचीत करते तो कभी बिना कुछ बोले एक दूसरे के साथ को महसूस करते। गुप्ता जी ने घड़ी देखी। प्रतीक्षा करते हुए आधा घंटा निकल गया था। उन्हें चिंता होने लगी। कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। बेचैनी में वह इधर उधर टहलने लगे। तभी सविता जी आती दिखाई दीं। "कहाँ रह गई थीं आप। दो दिनों से आई भी नहीं।" गुप्ता जी ने परेशान होकर पूँछा। बेंच पर बैठते हुए सविता जी बोलीं। "दरअसल पोते को बुखार था। इसलिए नहीं आ पाई। आज कुछ ठीक था तो आ गई।" ...