सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यादों का सफर


ऑटो अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा था. महेंद्र ने अपनी पत्नी की गोद में सोए हुए अपने बेटे को देखा. वह एक वर्ष पूर्व हुई घटना को याद करने लगा.
अचानक ही उसका स्थानांतरण इस शहर में कर दिया गया था. ऐसा कोई नही था जिसकी देखरेख में अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी को छोड़ देता. अतः उसे लेकर इस अनजान शहर में आना पड़ा. अभी कुछ ही घंटे हुए थे उन्हें आए हुए. सामान भी पूरी तरह नही खोला था. थके हुए पति पत्नी खाना खाकर सो रहे थे. तभी देर रात अचानक पत्नी को प्रसव पीड़ा आरंभ हो गई. महेंद्र इस स्थिति के लिए बिल्कुल भी तैयार नही था. अचानक आई इस मुसीबत से वह घबरा गया. किंकर्तव्य विमूढ़ सा वह बाहर आया और इधर उधर मदद के लिए देखने लगा. उसकी नज़र पड़ोस के मकान पर पड़ी. उसने कॉल बेल दबा दी.
कुछ क्षणों बाद एक अधेड़ उम्र सज्जन ने खिड़की से बाहर झांक कर पूंछा "कौन है."
महेंद्र ने उन्हें सारी बात बता दी.
"ठहरो मैं आता हूँ." उन्होंने कहा और भीतर चले गए.
कुछ ही देर में वह अपनी पत्नी के साथ बाहर आए. महेंद्र उन्हें अपने घर ले गया.
"इसे अस्पताल ले जाना होगा. आप जल्दी से कार निकालिए." उन सज्जन की पत्नी ने उनसे कहा.
जल्दी ही महेंद्र की पत्नी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया.
करीब एक घंटे के बाद डॉक्टर ने उसे पिता बनने की खुशखबरी सुनाई. बच्चा समय से पहले पैदा हुआ था अतः करीब एक महीने उसे अस्पताल में रखना पड़ा. इस दौरान दोनो पति पत्नी हर संभव सहायता करते रहे.
जब वह बच्चे को अस्पताल से घर लेकर आया तब उसे पता चला कि उसके मददगार पड़ोसी अपने नए फ्लैट में रहने जा रहे थे. जाने से पहले उन्होंने उसे अपना नया पता दिया.
महेंद्र और उसकी पत्नी अपने बेटे की परवरिश में व्यस्त हो गए. आज उनके बेटे का पहला जन्मदिन था. अतः उसे आशीर्वाद दिलाने के लिए दोनो उन सज्जन पति पत्नी के घर जा रहे थे.
ऑटो बिल्डिंग के नीचे रुका. वह दोनो फ्लैट नंबर 303 के सामने खड़े थे. दरवाज़ा खुला तो उन्हें देख दोनो पती पत्नी बहुत खुश हुए. उन्होंने बच्चे को गोद में लेकर उसे आशीर्वाद दिया.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मुसाफिर

कल रात अचानक ही बंसल साहब का निधन हो गया। मोहल्ले में जब यह समाचार फैला तो लोग उन्हें अंतिम विदाई देने उनके घर पर एकत्र हुए। अर्थी निकलने की तैयारी हो रही थी। मोहल्ले के दो बुज़र्ग खन्ना जी और पांडे जी बाहर बैठे बात कर रहे थे। "अरे यह तो सबके साथ होना है। हम सब तो मुसाफिर हैं। ना जाने कब स्टेशन आ जाए और उतरना पड़े।" पांडे जी ने दार्शनिक अंदाज़ में कहा। "सही कहा पांडे जी। लेकिन तब भी इंसान माया में फंसा रहता है।" "सुना है बंसल किसी केस में फंसा था। पेंशन अटकी हुई थी।" "अजी जुगाड़ू बंदा था। ऊपर तक पहुँच थी। सब क्लियर हो गया।" खन्ना जी ने रहस्य खोला। "क्या लाभ ऐसे पैसे का। मरने पर इकलौता बेटा भी साथ नही है।"  "सही कहा पांडे जी। अब बेचारी मिसेज बंसल अकेली पड़ गईं।" "अब यह तो सबके साथ है। इस उम्र में जीवनसाथी का ही सहारा होता है।" "बिल्कुल सही। भाभी जी कैसी हैं।" "बेटे बहू के लिए हुड़कती रहती हैं।" "तो शेखर के पास क्यों नही चले जाते।" "उनकी अपनी जिंदगी है। दोनों वर्किंग हैं। वहाँ भी दिन...

भूचाल

लाला हरबंसलाल अपनी पुशतैनी हवेली के आंगन में बैठे थे. जो सामान ले जाया जा सकता था वह गठरियों में बंधा रखा था. उस पर एक नजर डाल कर उन्होंने गहरी सांस ली.  आंगन में गौरैया रोज़ की तरह फुदक रही थी. मुंडेर पर बैठा कौवा भी वैसे ही कांव कांव कर रहा था. प्रकृति का हर काम वैसे ही चल रहा था. कहीं कोई उथल पुथल नही थी सिवाय इंसानी ज़िदगी के. इंसानों के जीवन में भूचाल आया था. मजहब के नाम पर मुल्क दो हिस्सों में बंट गया था. इस बंटवारे ने बहुतों को उनकी जड़ों से अलग कर दिया था.

केंद्र बिंदु

पारस देख रहा था कि आरव का मन खाने से अधिक अपने फोन पर था। वह बार बार मैसेज चेक कर रहा था। सिर्फ दो रोटी खाकर वह प्लेट किचन में रखने के लिए उठा तो पारस ने टोंक दिया। "खाना तो ढंग से खाओ। जल्दी किस बात की है तुम्हें।" "बस पापा मेरा पेट भर गया।" कहते हुए वह प्लेट किचन में रख अपने कमरे में चला गया। पारस का मन भी खाने से उचट गया। उसने प्लेट की रोटी खत्म की और प्लेट किचन में रख आया। बचा हुआ खाना फ्रिज में रख कर वह भी अपने कमरे में चला गया। लैपटॉप खोल कर वह ऑफिस का काम करने लगा। पर काम में उसका मन नही लग रहा था। वह आरव के विषय में सोच रहा था। उसने महसूस किया था कि पिछले कुछ महीनों में आरव के बर्ताव में बहुत परिवर्तन आ गया है। पहले डिनर का समय खाने के साथ साथ आपसी बातचीत का भी होता था। आरव उसे स्कूल में क्या हुआ इसका पूरा ब्यौरा देता था। किंतु जबसे उसने कॉलेज जाना शुरू किया है तब से बहुत कम बात करता है। इधर कुछ दिनों से तो उसका ध्यान ही जैसे घर में नही रहता था। पारस सोचने लगा। उम्र का तकाज़ा है। उन्नीस साल का हो गया है अब वह। नए दोस्त नया माहौल इस सब में उसने अपनी अलग दुनि...