सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

लग जा गले....

पारस कुछ चीज़ों की व्यवस्था देखने के लिए कमरे के बाहर गए थे. आज दोपहर ही में महिमा और वह इस लॉज में आए थे. महिमा के दिल में कई मिलेजुले भाव उमड़ रहे थे. थोड़ी खुशी, थोड़ा कौतुहल, थोड़ा संकोच कुछ भय. सब मिलकर एक अजीब सी भावना पैदा कर रहे थे. आज उसके और पारस के वैवाहिक जीवन की पहली रात थी.
दोनों की शादी अरेंज्ड थी. वैसे महिमा एक आधुनिक लड़की थी. अपने पैरों पर खड़ी थी. लेकिन यह विषय उसने अपनी इच्छा से माता पिता पर छोड़ दिया था. 
ऐसा नही था कि दोनों को एक दूसरे को समझने का बिल्कुल भी समय नही मिला था. विवाह से पहले दोनों की चंद मुलाकातें हुई थीं. फोन पर भी दोनों अक्सर बातें करते थे. इन सब से पारस एक भले इंसान प्रतीत हुए थे. इतना ही पर्याप्त समझा था उसने. वैसे तो पूरी ज़िंदगी कम पड़ती है किसी को जानने के लिए. फिर कोई भी परिपूर्ण नही होता. रिश्ता तो आपसी सामंजस्य पर ही टिक पाता है. 
दरअसल पारस को लेकर वह असहज नही थी. यह उहापोह तो नैसर्गिक थी. जो सदा से ही नव ब्याहता के मन में इस रात को लेकर रही है. 
अपनी नर्वसनेस को कम करने के लिए वह अपने मोबाइल पर अपना पसंदीदा रूमानी गाना सुनने लगी. खिड़की के बाहर रजनीगंधा का पेंड़ था. मंद हवा से पत्ते कांप रहे थे. दरवाज़े पर हुई दस्तक ने उसके दिल में भी सिहरन पैदा कर दी.

लग जा गले....

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दिया

गुप्ता जी पार्क में आए तो अभी भी वह नहीं आई थीं। पहले दो दिन भी वह प्रतीक्षा कर लौट गए थे। वह बैठ कर इंतज़ार करने लगे। पत्नी की मृत्यु को एक वर्ष होने वाला था। पहले हर शाम वह अपनी पत्नी के साथ घर में लगाए हुए छोटे से बागीचे में बैठ कर चाय पीते थे। पर पत्नी के ना रहने पर शाम का वह समय जैसे काटने को दौड़ता था। अतः उन्होंने घर के पास बने इस पार्क में आना शुरू किया। यहीं उनकी मुलाकात सविता जी से हुई। दोनों ने ही एक दूसरे के एकाकीपन को पहचान लिया। हमदर्दी उन्हें एक दूसरे के समीप ले आई। रोज़ शाम वह इसी पार्क में एक दूसरे के साथ कुछ समय बताते थे। कभी कुछ बातचीत करते तो कभी बिना कुछ बोले एक दूसरे के साथ को महसूस करते। गुप्ता जी ने घड़ी देखी। प्रतीक्षा करते हुए आधा घंटा निकल गया था। उन्हें चिंता होने लगी। कहीं कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। बेचैनी में वह इधर उधर टहलने लगे। तभी सविता जी आती दिखाई दीं। "कहाँ रह गई थीं आप। दो दिनों से आई भी नहीं।" गुप्ता जी ने परेशान होकर पूँछा। बेंच पर बैठते हुए सविता जी बोलीं। "दरअसल पोते को बुखार था। इसलिए नहीं आ पाई। आज कुछ ठीक था तो आ गई।" ...

ना मे हाँ

सब तरफ चर्चा थी कि गीता पुलिस थाने के सामने धरने पर बैठी थी। उसने अजय के खिलाफ जो शिकायत की थी उस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी।  पिछले कई महीनों से गीता बहुत परेशान थी। कॉलेज आते जाते अजय उसे तंग करता था। वह उससे प्रेम करने का दावा करता था। गीता उसे समझाती थी कि उसे उसमें कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सिर्फ पढ़ना चाहती है। लेकिन अजय हंस कर कहता कि लड़की की ना में ही उसकी हाँ होती है।  गीता ने बहुत कोशिश की कि बात अजय की समझ में आ जाए कि उसकी ना का मतलब ना ही है। पर अजय नहीं समझा। पुलिस भी कछ नहीं कर रही थी। हार कर गीता यह तख्ती लेकर धरने पर बैठ गई कि 'लड़की की ना का सम्मान करो।'  सभी उसकी तारीफ कर रहे थे।

भटकाव

जतिन ने माइक्रोवेव में खाना गर्म किया और डाइनिंग टेबल में बैठ कर खाने लगा. इस तरह अकेले खाते हुए उसे अच्छा नहीं लग रहा था.  इधर कुछ महीनों से उसे अपना अकेलापन बहुत खलने लगा था. वह अपने जीवन के बारे में सोंचने लगा. जवानी में उसने कभी भी अपने जीवन में एक साथी की कमी को महसूस नहीं किया था. वह अपने में ही मस्त था. उसे लगता था कि जीवन का आनंद एक जगह ठहरने में नहीं बल्की भ्रमर की तरह एक फूल से दूसरे फूल पर मंडराने में है. इस बीच उसके ना जाने कितने प्रेम प्रसंग हुए किंतु वह किसी भी रिश्ते को लेकर गंभीर नहीं रहा.  उन्हीं दिनों में जया उसके जीवन में आई. वह बहुत ही सौम्य और सादगी पसंद थी. उसकी सादगी में एक आकर्षण था. जतिन उसकी खूबसूरती का दीवाना हो गया. जया  उसकी ही कंपनी में काम करती थी. वह इस रिश्ते को लेकर गंभीर थी और उसे एक मुकाम तक ले जाना चाहती थी. लेकिन जतिन का चंचल मन फिर भटकने लगा था. इस बात से जया बहुत आहत हुई. उसने वह नौकरी छोड़ दी और दूसरे शहर में चली गई. जतिन का भटकना जारी रहा. वह किसी भी रिश्ते में अधिक नहीं ठहरता था. उसके मित्रों व शुभचिंतकों ने समझाना चाहा कि यह भट...