सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

छलिया


वह पगडंडी सूनी पड़ी है. अब वहाँ से कोई नही गुजरता है. बस उसकी वापसी की प्रतीक्षा रहती है. वह प्रतिदिन उसी स्थान पर आकर बैठ जाती है जहाँ अंतिम बार उसे विदा किया था. मथुरा जाते हुए उसके रथ को रोक कर नेत्र भर उसे देखा था. नेत्रों की प्यास तो नही बुझी थी किंतु वह उसे रोक भी नही पाई थी. वैसे तो उसके प्रेम को यह अधिकार था कि उसे जाने ना देती. किंतु सच्चे प्रेम की यही दुर्बलता है कि वह अधिकार नही जता पाता है. उसके कर्मपथ पर रोड़ा नही बनना चाहती थी. अतः उसे जाते हुए देखती रही तब तक जब तक कि अश्रुओं ने दृष्टि को बाधित नही कर दिया. 
आज भी बैठी थी वह. उसके कान और आंखें पूरी तरह सजग थे. हल्की आहट भी यदि कान सुनते तो नेत्र उतावले हो पगडंडी पर भागने लगते. इस उम्मीद से कि शायद उसका रथ वापस आता दिखे. किंतु जल्द ही हताश होकर वापस आ जाते. वह सोंचने लगी 'कैसा निर्मोही है. एक बार पलट कर भी नही देखा. निर्मोही क्या अभिमानी है. यह भी नही समझा कि वृंदावन के कण कण का ऋणी है वह. यहाँ की कुंज लताओं, गउओं, पशु पक्षियों गोपियों सभी के निश्छल प्रेम के कारण ही तो उसकी पहचान है. हम ना होते तो कौन सुनता उसकी मुरली की तान को. गोपियां ना होतीं तो किनके साथ रचाता रास किनसे करता बरजोरी. आज हमें ही बिसरा दिया.' लेकिन फिर दिल के भाव बदल जाते. 'नही अभिमानी नही है. ऐसा होता तो क्या वन लताओं पशु मनुष्य सबसे एक जैसा प्रेम करता. घर में माखन भरा होने पर भी ग्वालों संग माखन चोरी करता. वह तो सिर्फ हमारे सुख के लिए था. प्रेम तो उसका निश्छल था तभी तो रास में सभी गोपियों के साथ सम रहता था. उसकी मुरली के स्वर तो वृंदावन के प्राण हैं. ऋणी तो यह वृंदावन है उसका.' उस निर्जन पगडंडी पर सुबह से शाम तक वह उसकी प्रतीक्षा करती थी. उसके हृदय में ऐसे ही विचार उठते और खत्म हो जाते. हर सांझ वह अगले दिन उसके लौटने की आशा ले घर लौट जाती.
छलिया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केंद्र बिंदु

पारस देख रहा था कि आरव का मन खाने से अधिक अपने फोन पर था। वह बार बार मैसेज चेक कर रहा था। सिर्फ दो रोटी खाकर वह प्लेट किचन में रखने के लिए उठा तो पारस ने टोंक दिया। "खाना तो ढंग से खाओ। जल्दी किस बात की है तुम्हें।" "बस पापा मेरा पेट भर गया।" कहते हुए वह प्लेट किचन में रख अपने कमरे में चला गया। पारस का मन भी खाने से उचट गया। उसने प्लेट की रोटी खत्म की और प्लेट किचन में रख आया। बचा हुआ खाना फ्रिज में रख कर वह भी अपने कमरे में चला गया। लैपटॉप खोल कर वह ऑफिस का काम करने लगा। पर काम में उसका मन नही लग रहा था। वह आरव के विषय में सोच रहा था। उसने महसूस किया था कि पिछले कुछ महीनों में आरव के बर्ताव में बहुत परिवर्तन आ गया है। पहले डिनर का समय खाने के साथ साथ आपसी बातचीत का भी होता था। आरव उसे स्कूल में क्या हुआ इसका पूरा ब्यौरा देता था। किंतु जबसे उसने कॉलेज जाना शुरू किया है तब से बहुत कम बात करता है। इधर कुछ दिनों से तो उसका ध्यान ही जैसे घर में नही रहता था। पारस सोचने लगा। उम्र का तकाज़ा है। उन्नीस साल का हो गया है अब वह। नए दोस्त नया माहौल इस सब में उसने अपनी अलग दुनि...

बुआ दादी

पांच साल का बिट्टू समझ नही पाता था कि क्यों बुआ दादी सिर्फ सफेद साड़ी पहनती हैं. वह मम्मी और दादी की तरह लाल बिंदी लगाने की जगह चंदन का टीका क्यों लगाती है. आखिरकार उसने बुआ दादी से ही पूंछा. उस बाल विधवा की दबी हुई पीड़ा को इस बच्चे ने उभार दिया. क्या बताती कि होश संभालने से पहले ही पति को खो देने के दंड में समाज ने उसे इन बेड़ियों में जकड़ रखा है.

जन्मदिन का तोहफा

नकुल ने अपना गुल्लक खोला और अपनी जमा पूंजी को गिना. अभी भी बहुत पैसे इकठ्ठे करने हैं. पिछले तीन महिनों से वह पैसे बचा रहा था. आइसक्रीम चॉकलेट्स की अपनी इच्छा को दबाकर सारी पॉकेटमनी जमा कर देता था. इस बीच पड़े अपने जन्मदिन पर कपड़ों के लिए मिले पैसे भी उसने खर्च नही किए. घर में सभी जानते थे कि वह पैसे बचा रहा है पर क्यों यह एक रहस्य था. वह किसी को कुछ नही बताता था. घर वाले यह सोंच कर खुश थे कि इसी बहाने बचत की आदत पड़ रही है. नकुल पढ़ने लिखने में बहुत होशियार था. सदैव अच्छे अंक लाता था. उसे यदि कोई टक्कर दे पाता था तो वह था उसका बेस्ट फ्रेंड संजीव. संजीव भी एक मेधावी छात्र था. नकुल और उसके बीच एक स्वस्थ प्रतियोगिता चलती थी कि देखें इस बार कौन कक्षा में प्रथम आता है. दोनों में आपस में बहुत प्रेम था. हलांकि दोनों के परिवारों की आर्थिक स्थिति में बहुत फ़र्क था. नकुल के माता पिता दोनों बहुत अच्छा कमाते थे. उसके घर में किसी चीज़ की कमी नही थी. जबकी संजीव के पिता एक छोटी सी दुकान चलाते थे. घर में प्रायः पैसों का आभाव रहता था. संजीव पढ़ने में अच्छा था इसीलिए उसकी फीस माफ थी तथा उसे छात्...