अपने राज्य में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने के बाद सूबे के मुखिया अब सुदूर राज्यों में पार्टी का जनाधार बढ़ाने में व्यस्त थे। एक पत्रकार ने सवाल किया।
"सर आप अपना राज्य छोड़ कर सुदूर राज्यों में पार्टी का प्रचार क्यों कर रहे हैं?"
मुखिया जी ने जवाब दिया।
"मैं पार्टी का एक कर्मठ कार्यकर्ता हूँ। जो पार्टी फैसला करे वही करता हूँ।"
"तो सर जनता का फैसला..."
"हम उसका सम्मान करते हैं।"
कह कर मुखिया जी चले गए।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें