विपिन अपने क्यूबीसेल में बैठा अपने काम में मन लगाने का प्रयास कर रहा था। आज दफ्तर में उसका पहला दिन था। सब कुछ अन्जाना। बाकी सब आपस में बातचीत कर रहे थे। पर वह किसी का नाम भी नही जानता था। इस मौहौल में वह बहुत असहज महसूस कर रहा था।
लंच के समय जब वह अकेले खाना खाने जा रहा था तब चपरासी ने उसे संदेश दिया कि बॉस ने उसे कैंटीन में बुलाया है। जब वह कैंटीन पहुँचा तो वहाँ बॉस के साथ साथ अन्य लोग भी थे। मेज पर एक छोटा सा केक था। उसने केक काटा। सबने ताली बजा कर उसका स्वागत किया। उसने सबके साथ लंच किया।
अब वह बहुत सहज महसूस कर रहा था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें