साल के पहले दिन सुबह सुबह नहा धोकर गरिमा घर से निकल गई। कहते हैं कि साल के पहले दिन जो होता है वह पूरे साल होता है। अतः गरिमा भी आशीर्वाद लेना चाहती थी। ताकि वर्ष भर उसे आशीर्वाद मिलता रहे।
मंदिर पहुँच कर वह इधर उधर देखने लगी। कुछ ही समय में उसका भाई विपिन खाने का सामान लेकर पहुँच गया। दोनों भाई बहन ने मिलकर मंदिर के पास बने वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ नया साल मना कर उनका आशीर्वाद लिया।
नर नारायण की सेवा के बाद उन्होंने ईश्वर के दर्शन कर सबके लिए सुख शांति की प्रार्थना की।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें