स्कूल की छुट्टी के बाद छात्रों का एक दल बाहर खड़े आइसक्रीम के ठेले पर जमा हो गया। सभी ने अपनी अपनी पसंद की आइसक्रीम खरीदी। फैज़ान का नंबर आया तो आइसक्रीम वाले ने पूंछा "कौन सी दूँ।"
वह लड़का लगभग फैज़ान की उम्र का ही था। उसने कहा "तुम्हें कौन सी आइसक्रीम पसंद है।"
"मैं आइसक्रीम बेचता हूँ। खाने के पैसे नही हैं मेरे पास।" लड़के ने रूखे स्वर में कहा।
"अच्छा एक चॉकोबार दे दो।"
फैज़ान जब लौट कर अपने दोस्तों के बीच गया तो उन्होंने पूंछा "अरे तुमने नही खरीदी आइसक्रीम।
"नही अम्मी कहती हैं कि आइसक्रीम खाने से दांत खराब होते हैं।" खुशी मन वह घर की तरफ चल दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें