जब से रश्मी के गर्भवती होने की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी वह अपने रिश्ते को लेकर भी पॉज़िटिव हो गई थी। उसे पूरी उम्मीद थी कि आने वाला बच्चा सौरभ को उसके नज़दीक ले आएगा। बच्चा दोनों को बांधने वाली डोर साबित होगा। उसने प्यार से सौरभ के कंधे पर अपना सर रख दिया।
रिपोर्ट के आने के बाद से ही सौरभ के दिमाग में उलझन थी। अब तक वह स्वतंत्र था। अपनी शर्तों पर रिश्ते को चला रहा था। पर यह बच्चा उसके पैरों की जंजीर बनने वाला था।
उसने गुस्से से रश्मी का सर कंधे से हटा दिया।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें