"सर कैश और गहने मिलाकर कोई तीन लाख के आसपास का सामान चोरी हो गया।" विनय ने इंस्पेक्टर को नुकसान का अंदाज़ बताया।
"इतना गहना घर में क्यों रखा था।" इंस्पेक्टर ने सवाल किया।
"जी कुछ दिन पहले परिवार में शादी थी। वापस लॉकर में रखने की फुर्सत नहीं मिल रही थी।"
"किसी पर शक।"
"अब हम शरीफ़ों के मोहल्ले में इन बदमाशों ने डेरा जमा लिया है।" विनय ने सड़क पार फुटपाथ पर बने झोपड़े की ओर इशारा किया।
"चाचाजी सही कह रहे हैं। यही बदमाश होंगे इसके पीछे।" साथ खड़े एक जवान लड़के ने कहा।
इंस्पेक्टर ने उसका परिचय पूंछा तो विनय बोला "जी मेरा भतीजा है। हमारे साथ रह कर पढ़ रहा है। कल इसके दोस्त की बहन की शादी थी। हमारे साथ यह भी निकल गया था। सुबह हमारे बाद लौटा है।"
तभी एक हवलदार आकर इंस्पेक्टर से बोला "जो सेफ तोड़ी गई उसके पीछे यह मोबाइल गिरा पड़ा था।"
मोबाइल देखते ही विनय चौंक गया। यह उसके भतीजे का था। उसे अच्छी तरह याद था कल निकलते समय मोबाइल उसके पास ही था।
पास खड़े भतीजे का रंग उड़ा हुआ था।

- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें